मणिपुर में हिंसा के बीच स्थानीय लोगों ने 40 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर की शांति की अपील
मणिपुर में हिंसक घटनाओं के बीच स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर 40 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर शांति की अपील की। इस दौरान लोगों ने हिंसक घटनाओं में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है, राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।