मणिपुर में हुई हिंसा की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित पैनल के 3 सदस्य कौन हैं?
मणिपुर में हुई हिंसा की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को 3-सदस्यीय पैनल का गठन किया जिसका नेतृत्व गुवाहाटी के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में रिटायर्ड आईएएस अफसर हिमांशु शेखर दास और रिटायर्ड आईपीएस अफसर आलोक प्रभाकर शामिल हैं। गौरतलब है, हिंसा में कम-से-कम 80 लोगों की मौत हुई थी।