मणिपुर में हुई हिंसा के मद्देनज़र इंटरनेट सेवाओं पर लगा प्रतिबंध 10 जून तक बढ़ाया गया
मणिपुर में हुई हिंसा के मद्देनज़र राज्य सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर लगा प्रतिबंध 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध 3 मई को लगाया गया था। गौरतलब है कि करीब एक माह पहले मणिपुर में भड़की हिंसा में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।