मणिपुर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या है?

मणिपुर में गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग और आदिवासी क्षेत्रों को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर वहां से लोगों को निकाले जाने के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य को मैतेई समुदाय की मांग पर विचार करने को कहा था। राज्य में 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बैन हुई है।

Load More