मणिपुर वायरल वीडियो वाले मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजेगा गृह मंत्रालय

समाचार एजेंसी 'एएनआई' के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय बीते 4 मई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के वायरल वीडियो वाले मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजेगा। बकौल 'एएनआई', जिस फोन से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया था उसे रिकवर कर वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More