मणिपुर वीडियो को लेकर धमकी के बाद मैतेई समुदाय के 41 लोग मिज़ोरम से असम पहुंचे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना को लेकर पूर्व उग्रवादियों के एक समूह की धमकी के बाद रविवार को मैतेई समुदाय के 41 लोग मिज़ोरम से असम पहुंचे। वहीं, मिज़ोरम सरकार ने राज्य में रहने वाले मैतेई समुदाय को सुरक्षा का आश्वासन दिया और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।