मणिपुर से आए 1500+ बच्चों को स्कूलों में दिया गया दाखिला: मिज़ोरम के शिक्षा निदेशक
मिज़ोरम में शिक्षा विभाग के निदेशक लालसंगलियाना ने बताया है कि मणिपुर में हुई हिंसा के चलते वहां से अपने परिवारों के साथ आए 1500 से ज़्यादा बच्चों को राज्य के स्कूलों में निशुल्क दाखिला दिया गया है। लालसंगलियाना ने कहा कि बच्चों के पास ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं होने के बावजूद उन्हें स्कूलों में दाखिला लेने की अनुमति दी गई।