मणिपुर से ट्रक के केबिन में ₹20 करोड़ की हेरोइन छिपाकर ला रहा तस्कर एमपी में हुआ अरेस्ट
मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) से एक ट्रक के केबिन में 20.320 किलोग्राम हेरोइन छिपाकर ला रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की कीमत ₹20 करोड़ है। बकौल पुलिस, तस्कर ने पूछताछ के दौरान 3 अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।