मणिपुर हिंसा के बीच खरगे ने पीएम मोदी से कीं 5 मांगें, कहा- सीएम को करें बर्खास्त
मणिपुर में बीते करीब 50 दिनों से जारी हिंसा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि राज्य के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। खरगे ने कहा, "उग्रवादी संगठनों से चुराए हुए हथियार ज़ब्त करें, सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।"