मणिपुर हिंसा दो समुदायों के बीच गलतफहमी का परिणाम थी: लोगों से शांति की अपील कर सीएम
मणिपुर में कई जगहों पर आदिवासी समूहों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "ये घटनाएं दो समुदायों के बीच मौजूदा गलतफहमी का परिणाम थीं।'' बकौल बीरेन, लोगों से बातचीत कर विभिन्न समुदायों की चली आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।