मणिपुर हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है मगर हमारी संसद में नहीं: संजय राउत
मणिपुर हिंसा पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने के बावजूद देश की संसद में इस पर चर्चा नहीं हो रही है। बकौल राउत, यूनिफॉर्म सिविल कोड के बजाय मणिपुर की कानून व्यवस्था की बात होनी चाहिए। गौरतलब है, यूरोपीय संसद ने मणिपुर पर 13 जुलाई को प्रस्ताव पारित किया था।