मण‍िपुर सरकार ने 8 नवंबर तक बढ़ाया मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध

मणिपुर सरकार ने रविवार को मोबाइल इंटरनेट पर लगे प्रतिबंध को 8 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। आदेश के मुताबिक, प्रतिबंध को इस आशंका के बाद बढ़ाया गया है कि असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत वाले भाषण और वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Load More