मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने में पूरे देश में पहले स्थान पर राजस्थान
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के अभियान में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है। बकौल अधिकारी, राज्य में अब तक 55 लाख+ मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा गया। वहीं, देशभर में 2.52 करोड़ मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से जोड़े गए।