मतदान के बाद यूपी में बीजेपी प्रत्याशी के निधन के बाद अब क्या होगा?
मुरादाबाद (यूपी) सीट पर मतदान के बाद बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार का निधन हो गया है। नियमों के मुताबिक, वोटिंग के बाद प्रत्याशी के निधन पर सीधे चुनाव रद्द नहीं होता है और काउंटिंग में मृतक प्रत्याशी के जीतने पर चुनाव रद्द किया जाता है। मृतक प्रत्याशी के हारने पर जीते हुए उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है।