मतभेद की खबरों के बीच सीएम योगी से मिले मंत्री संजय निषाद, बोले- वह हमारे अभिभावक हैं
मतभेद की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "वह हमारे मार्गदर्शक हैं तो उनसे दिशा-निर्देश लेने और अपने दर्द को उनसे बताने आया था।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय निषाद ने मनमानी करने को लेकर कुछ अधिकारियों की भी सीएम योगी से शिकायत की है।