मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर की हुई मौत
मथुरा (यूपी) में 'फरसा वाले बाबा' को टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई है। प्रशासन ने बाबा की हत्या की अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि हादसा घने कोहरे के चलते हुआ था। बकौल एसएसपी श्लोक कुमार, ड्राइवर राजस्थान का रहने वाला था और उसपर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।