यूपी में पकड़ी गई 2500 किलो मिलावटी पनीर, खाद्य विभाग ने मौके पर ही कराया नष्ट

मथुरा (यूपी) के कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजस्थान के कामां से आ रही बोलेरो पिकअप से 2500 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। गौरतलब है कि कारोबारी इससे जुड़ा दस्तावेज़ नहीं दिखा सका। अधिकारियों ने पनीर के दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे और पूरी खेप मौके पर नष्ट करा दी। इसकी कीमत ₹5.05 लाख बताई जा रही है।

Load More