मथुरा में BJP विधायक के रिश्तेदारों ने ICU में न जाने देने पर अस्पताल के स्टाफ को पीटा
मथुरा (यूपी) के एक निजी अस्पताल में बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के रिश्तेदारों द्वारा आईसीयू में प्रवेश नहीं दिए जाने पर कर्मचारियों की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। चौधरी के भाई और भतीजों समेत 4-लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक के प्रतिनिधि ने भी कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है।