मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने
मथुरा (यूपी) में बीते दिनों एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में पता चला कि शख्स ने पत्नी की सिर पर वार करने के बाद गला दबाकर हत्या की और फिर सो रहे 3 बच्चों का गला घोंट दिया। अंत में शख्स ने खुद को करंट लगाकर खुदकुशी की।