मथुरा में किशोरी ने सड़क पर हंगामा करते हुए 'बाबा' पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने लिया संज्ञान
मथुरा में 'इसने मेरा रेप किया है...' चिल्लाते हुए सड़क पर हंगामा करते हुए एक 'बाबा' पर रेप का आरोप लगाती 17-वर्षीय किशोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने किशोरी की मां को अपना मकान दान किया था जिसपर लोन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है।