मथुरा में पलक मुच्छल के नहीं पहुंचने पर हंगामा, अग्रवाल सभा ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मथुरा (यूपी) में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हजारों लोगों के जुटने के बाद गायिका पलक मुच्छल के नहीं पहुंचने पर हंगामा हो गया है। अग्रवाल सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि लोगों के साथ धोखा हुआ है और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी है।