मथुरा में फिजियोथेरेपी छात्र की हत्या करके जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा (यूपी) के धौरेरा जंगल में 22 वर्षीय बीपीटी के छात्र विपिन सिंह का शव बरामद हुआ है। वह संस्कृत विश्वविद्यालय से घर लौटते समय लापता हो गया और परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव पर धारदार हथियार से गर्दन पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More