मथुरा में बना रहे होली सेलिब्रेशन करने का प्लान तो जा सकते हैं इन जगहों पर
होली सेलिब्रेशन के लिए मथुरा जाने की योजना बना रहे लोग बरसाना जा सकते हैं जहां लठमार होली और श्रीजी मंदिर में लड्डू होली काफी फेमस है। इसके अलावा गोकुल में छड़ी मार होली को देखने और इसका आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बांके बिहारी मंदिर में भी काफी जश्न के साथ होली खेली जाती है।