मथुरा में महिला के कानों का कुंडल लेकर भागा बंदर, कई घंटों बाद मिला वापस
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई हरियाणा की एक महिला श्रद्धालु के कानों से कुंडल बंदर लेकर भाग गया। कुंडल वापस लेने के लिए लोगों ने बंदर को तरह-तरह की चीज़ें खाने के लिए दीं लेकिन बंदर ने सभी चीज़ों को फेंक दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद महिला को कुंडल वापस मिले।