मथुरा में महिला ने शाही ईदगाह में किया जलाभिषेक करने का प्रयास, हिरासत में लिया गया
मथुरा (यूपी) में शुक्रवार को शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने का प्रयास करने को लेकर एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी (सिटी) अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की पहचान मीरा राठौड़ के रूप में की गई है और वह अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा इकाई के महिला प्रकोष्ठ की ज़िलाध्यक्ष है।