मथुरा की ईदगाह मस्जिद को कृष्ण जन्मभूमि घोषित करने की मांग वाली याचिका एचसी ने की खारिज
मथुरा (उत्तर प्रदेश) की शाही ईदगाह मस्जिद को कृष्ण जन्मभूमि के रूप में मान्यता देने की मांग वाली जनहित याचिका को बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका में दावा किया गया था कि इस्लामिक न्यायशास्त्र के अनुसार शाही ईदगाह उचित मस्जिद नहीं है क्योंकि जबरन अधिग्रहण की गई ज़मीन पर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती।