मथुरा में कृष्ण कूप पर पूजा करने जा रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में शाही ईदगाह मस्जिद के नज़दीक स्थित कृष्ण कूप पर सोमवार को 'गैर परंपरागत तरीके' से पूजा करने जा रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, परंपरागत रूप से वहां पूजा करती आ रहीं कई महिलाओं ने कृष्ण कूप पर पूजा की है।