मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण ढहाने के अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा (यूपी) में कृष्ण जन्मभूमि के पास रेलवे द्वारा अतिक्रमण ढहाए जाने के अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगाकर केंद्र को नोटिस जारी किया है। बकौल रिपोर्ट्स, 9 अगस्त से शुरू हुए ध्वस्तीकरण अभियान में 100+ मकान ढहाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, वे वहां 100 साल से अधिक समय से रह रहे हैं।