मथुरा में सूटकेस में युवती का शव मिलने पर दिल्ली महिला आयोग ने यूपी पुलिस को भेजा नोटिस
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीते शुक्रवार को सूटकेस में मिले एक युवती के शव को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने पुलिस से 24 नवंबर तक आरोपी का विवरण, एफआईआर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, "दोषी को कड़ी सज़ा दिलाएंगे।"