मदुरै में 1,100 बैलों के साथ शुरू हुई जल्लीकट्टू प्रतियोगिता, वीडियो आया सामने
तमिलनाडु में मदुरै के अवनियापुरम में 14 जनवरी को जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम में 1,100 बैल और 900 बुल-टैमर्स भाग लेंगे जिसमें सख्त नियम और सुरक्षा उपाय लागू होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, सर्वश्रेष्ठ बैल को ₹11 लाख का ट्रैक्टर जबकि सर्वश्रेष्ठ बुल-टैमर को अन्य पुरस्कारों के साथ ₹8 लाख की कार मिलेगी।