मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरिधर मालवीय का 92 साल की उम्र में हुआ निधन
भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चांसलर गिरिधर मालवीय का सोमवार सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा है, "वह 2014 और 2019 में मेरे संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मेरे प्रस्तावक रहे थे जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।"