मदर डेयरी ने घटाए दूध, घी, बटर समेत कई उत्पादों के दाम
जीएसटी दरों में कटौती के बाद मदर डेयरी ने एलान किया है कि वह अपने कई वैल्यू-ऐडेड डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड्स के दाम घटा रही है। कंपनी ने UHT मिल्क, पनीर, घी, मक्खन और चीज़ समेत कई उत्पादों के दाम घटाने का एलान किया है। 1 लीटर टेट्रा पैक वाले UHT मिल्क की कीमत ₹77 की जगह ₹75 होगी।