मदरसा बनाने के लिए फ्लाइट में लोगों से पैसे मांगता दिखा पाकिस्तानी शख्स
पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह फ्लाइट में लोगों से मदरसा बनाने के लिए पैसे मांगता दिख रहा है। वीडियो में शख्स कह रहा है, "हम एक मदरसा बनाने के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं।" हालांकि, इसका पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब बनाया गया था।