मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, कहा- तुम मेरे सब कुछ हो

हाल ही में मां बनीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने मदर्स डे पर इंस्टाग्राम पर अपने बेटे नील की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने लिखा, "तुम मेरी पहली संतान हो। मेरे पहले बेटे...मेरे पहले सब कुछ। तुमने मुझे सिखाया...कि मां बनना क्या होता है...निस्वार्थ प्यार करना सिखाया। सिखाया कि...मेरे शरीर के बाहर भी मेरे दिल का एक टुकड़ा हो सकता है।"

Load More