मदर्स डे पर पश्चिम बंगाल में 2 लोगों ने पीएम मोदी को भेंट किए उनकी मां के स्केच
मदर्स डे के मौके पर रविवार को हुगली (पश्चिम बंगाल) में 2 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी दिवंगत मां हीराबेन के स्केच भेंट किए। इसको लेकर पीएम मोदी ने दोनों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनको पत्र लिखने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है, पीएम मोदी एक रैली को संबोधित कर रहे थे।