मद्रास एचसी की पूर्व सीजे ताहिलरमानी के खिलाफ सीबीआई ने अपराध की पुष्टि नहीं की: केंद्र
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी. के. ताहिलरमानी के खिलाफ अनुचित व्यवहार, भ्रष्टाचार और राजनीतिक पूर्वाग्रह की जांच के दौरान सीबीआई ने किसी तरह के अपराध की पुष्टि नहीं की है। 2019 में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने सीबीआई को ताहिलरमानी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।