बिहार में पत्नी की निर्मम हत्या, अवैध संबंध के शक में पति ने हत्या कर जलाया शव
बिहार के मधुबनी ज़िले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी पति ने शव को जला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।