बिहार का मधुबनी कलेक्ट्रेट होगा नीलाम, ₹4.17 करोड़ का भुगतान बकाया
बिहार में मधुबनी कोर्ट ने ₹4 करोड़ से अधिक का भुगतान न होने पर मधुबनी कलेक्ट्रेट भवन के एक चौथाई हिस्से की नीलामी का आदेश दिया है। नीलामी 5 नवंबर 2026 को होगी। राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स बनाम पंडौल स्पिनिंग मिल्स विवाद में एक साल बाद भी भुगतान नहीं हुआ। सरकारी वकील ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।