मधुमक्खियों के ज़रिए घुसपैठ रोकेंगे BSF के जवान, ले रहे ट्रेनिंग
भारत में बांग्लादेश समेत अन्य पड़ोसी देशों से घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ मधुमक्खियों का सहारा ले रही है। इसके लिए उन्हें मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग दी जा रही है। 32वीं बटालियन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने बॉर्डर के बाड़े पर मधुमक्खियों से भरे बॉक्स लगाए हैं जिनसे बांग्लादेशियों की घुसपैठ काफी हद तक कम हुई है।