मध्य अमेरिकी देश में महिला के पेट में पल रहे बच्चे को भी हो जाती थी जेल
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में गर्भपात को लेकर बनाए गए सख्त नियमों के कारण कई महिलाएं बिना किसी अपराध के जेल में बंद रही थीं। गर्भपात या असामान्य प्रसव के कारण उन्हें 'हत्या' का दोषी ठहराया जाता था। अल सल्वाडोर में यदि किसी बच्चे का जन्म जेल में होता है तो वह भी मां के साथ सज़ा काटता था।