मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे और वह प्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे। गौरतलब है, प्रदेश के मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं।