मध्य प्रदेश के माथे पर सजा 'सोयाबीन प्रदेश' का ताज, सीएम ने कहा- बेहद खुशी का मौका
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि मध्य प्रदेश के माथे पर 'सोयाबीन प्रदेश' का ताज दोबारा सज गया है। उन्होंने कहा, "5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ मध्य प्रदेश का देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचना खुशी का विषय है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में हमारा प्रदेश 41.92% योगदान दे रहा है।"