मध्य प्रदेश में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को 16 घंटे बाद निकाला गया, हालत नाज़ुक
गुना (मध्य प्रदेश) में शनिवार को करीब 140 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक 10 साल के बच्चे को एनडीआरएफ की टीम ने घटना के करीब 16 घंटे बाद बाहर निकाल लिया है। बच्चे की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा पतंग उड़ाते वक्त बोरवेल में गिरा था औैर 39 फीट की गहराई में फंस गया था।