मध्य प्रदेश में मिले गायों के 50 से अधिक शव, कई गायों के सिर थे कटे हुए
मध्य प्रदेश के सिवनी में बुधवार को दो जगहों पर गायों के करीब 50 शव मिले। इसमें पिंडरई के पास वैनगंगा नदी में मिले 19 शव और धूमा क्षेत्र में करीब 32 गायों के गर्दन कटे हुए शव शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर शवों की जांच करवाई और शवों को दफना दिया।