मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर
मध्य प्रदेश के सागफाटा क्षेत्र में सेना की ट्रेन को डेटोनेटर से उड़ाए जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 सितंबर को सेना की स्पेशल ट्रेन को पटरी पर 10 डेटोनेटर लगाकर उड़ाने की साजिश रची गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, डेटोनेटर पर ट्रेन के गुज़रने के बाद धमाके से ड्राइवर सचेत हो गया था।