मध्य प्रदेश सरकार के ₹3.65 लाख करोड़ के बजट की मुख्य घोषणाएं क्या हैं?
एमपी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹3.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया है जिसके तहत पुलिस के 7,500 पदों पर भर्ती होगी। बजट में गौशालाओं में चारे के लिए दी जाने वाली राशि को ₹40/प्रतिदिन करने व 6 शहरों में 552 ई-बसें चलाने का एलान किया गया है। कुंभ मेला-2028 के लिए ₹500 करोड़ का प्रावधान है।