मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कोर्ट की कार्यवाही पर बनी रील्स और मीम्स को हटाने का दिया आदेश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर रील और मीम्स के रूप में प्रसारित होने वाली लाइव-स्ट्रीम अदालती कार्यवाही के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। हाईकोर्ट ने लाइव-स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग के नियमों का उल्लंघन कर अपलोड किए गए ऐसे वीडियो, शॉर्ट्स, मीम्स व रील्स को हटाने और कार्यवाही के वीडियो को एडिट या मॉर्फ ना करने का आदेश दिया है।