मध्य प्रदेश में 140 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 10 साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी
गुना (एमपी) में शनिवार शाम 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए अभियान जारी है और बच्चे तक पाइप के ज़रिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। गुना के ज़िलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल में पानी नहीं आया था इसलिए उसे ढका नहीं गया था।