डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जिंदगी पर्दे पर दिखाएंगे मधुर भंडारकर, क्या होगा फिल्म का नाम?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर फिल्म बनाएंगे। ANI के अनुसार, फिल्म का शीर्षक 'श्यामा- द मिसिंग चैप्टर' हो सकता है। इसे भंडारकर एंटरटेनमेंट और AKH वेंचर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भंडारकर अपनी फिल्म 'द वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' पूरी करने के बाद इसपर काम शुरू करेंगे।

Load More