मधुमक्खियों के हमले के कारण रुका मुंबई इंडियंस का ट्रेनिंग सेशन, ज़मीन पर लेटे खिलाड़ी
मधुमक्खियों के हमले के कारण मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन को रोकना पड़ा और खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए ज़मीन पर लेटे हुए देखे गए। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "ट्रेनिंग में मधुमक्खी का होना या ना होना, कल एक प्रश्न था!" आईपीएल 2022 में आज (गुरुवार) मुबंई इंडियंस और सीएसके के बीच मैच होगा।